नमस्कार मैं हूं अंकित
त्रिपाठी, आज हम इस लेख के माध्यम से बात करेंगे कि आप अपने यहां के प्रधान को
कैसे हटा सकते हैं। साथ ही प्रधान को हटाने के लिए क्या-क्या प्रोसेस करनी पडती है।
![]() |
How to remove village head |
ग्राम प्रधान को असानी से हटाने का तरीका
देश की करीब 70 फीसदी आबादी गाँवों में रहती है और पूरे देश
में दो लाख 39 हजार ग्राम पंचायतें
हैं। त्रीस्तरीय पंचायत व्यस्था लागू होने के बाद पंचायतों को लाखों रुपए का फंड
सालाना दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य की जिम्मेदारी प्रधान और
पंचों की होती है।
इसके लिए हर पांच साल में
ग्राम प्रधान का चुनाव होता है, लेकिन ग्रामीण जनता को
अपने अधिकारों और ग्राम पंचायत के नियमों के बारे में पता नहीं होता।
एक विधायक को कितनी सैलरी मिलती है? vidhayk ko kitini salary milti hai. By akt
क्या होती है ग्राम पंचायत ?
किसी भी ग्रामसभा में 200 या उससे अधिक की जनसंख्या का होना आवश्यक है।
हर गाँव में एक ग्राम प्रधान होता है। जिसको सरपंच या मुखिया भी कहते हैं। 1000 तक की आबादी वाले गाँवों में 10 ग्राम पंचायत सदस्य, 2000 तक 11 तथा 3000 की आबादी तक 15 सदस्य होने चाहिए। ग्राम सभा की बैठक साल में
दो बार होनी जरूरी है। जिसकी सूचना 15 दिन पहले नोटिस से देनी होती है।
ग्रामसभा की बैठक बुलाने
का अधिकार ग्राम प्रधान को होता है। बैठक के लिए कुल सदस्यों की संख्या के 5वें भाग की उपस्थिति जरूरी होती है। ग्राम
पंचायत के 1/3 सदस्य किसी भी समय
हस्ताक्षर करके लिखित रूप से यदि बैठक बुलाने की मांग करते हैं, तो 15 दिनों के अंदर ग्राम प्रधान को बैठक आयोजित करनी होगी। ग्राम पंचायत के
सदस्यों के द्वारा अपने में से एक उप प्रधान का निर्वाचन किया जाता है। यदि उप
प्रधान का निर्वाचन नहीं किया जा सका हो तो नियत अधिकारी किसी सदस्य को उप प्रधान
नामित कर सकता है।
क्या आप जानते है कि आप प्रधानमंत्री मोदी से कैसे मिल सकते है / how you can meet pm Modi. Prime minister
प्रधान को हटाना चाहते हैं आप
प्रधान और उपप्रधान को
अगर पद से हटाना हो सूचना प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी गाँव में एक बैठक
बुलाएगा जिसकी सूचना कम से कम 15 दिन पहले दी जाएगी। बैठक
में उपस्थित तथा वोट देने वाले सदस्यों के 2/3 बहुमत से प्रधान एवं उप प्रधान को पदमुक्त किया जा सकता
है।
क्या आप जानते है कि आप प्रधानमंत्री मोदी से कैसे मिल सकते है / how you can meet pm Modi. Prime minister
अगर ग्राम प्रधान या उप
प्रधान गाँव की प्रगति के लिए ठीक से काम नहीं कर रहा है तो उसे पद से हटाया भी जा
सकता है। समय से पहले पदमुक्त करने के लिए एक लिखित सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी
को दी जानी चाहिए, जिसमे ग्राम पंचायत के
आधे सदस्यों के हस्ताक्षर होने ज़रूरी होते हैं। सूचना में पदमुक्त करने के सभी
कारणों का उल्लेख होना चाहिए।
जिला पंचायतीराज अधिकारी के सामने उपस्थित होना होगा
हस्ताक्षर करने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों में से तीन सदस्यों का जिला पंचायतीराज अधिकारी के सामने उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सूचना प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी गाँव में एक बैठक बुलाएगा जिसकी सूचना कम से कम 15 दिन पहले दी जाएगी। बैठक में उपस्थित तथा वोट देने वाले सदस्यों के 2/3 बहुमत से प्रधान एवं उप प्रधान को पदमुक्त किया जा सकता है।
UPDATE BY ANKIT TRIPATHI![]() |
ANKIT TRIPATHI
good job bro
जवाब देंहटाएंapp ne ye gram panchayt ke bare me accha likha h
Weldone
vese ye website wordprees se bnai hai ?
ये नव भारत टाइम का
जवाब देंहटाएं