अपने पाठकों के लिए
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहे है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट
अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
![]() |
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ |
Weekly Current Affairs Quiz
1. हाल ही में किस
अन्तराष्ट्रीय संस्था द्वारा किये गये अध्ययन में कहा गया है कि वर्ष 2025 तक मशीनें मनुष्यों की तुलना में अधिक काम
करेंगी?
a. विश्व स्वास्थ्य संगठन
b. संयुक्त राष्ट्र
c. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
d. ब्लूमबर्ग
उत्तर: 1.c.
वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
विवरण: वर्ल्ड इकोनॉमिक
फोरम की रिसर्च ‘दी फ्यूचर ऑफ जॉब्स 2018’
के मुताबिक, रोबोट्स और मशीनों की वजह से इंसानों के काम करने के तरीकों
में बदलाव हो रहा है और साल 2025 तक ऑफिसों में आधे से
ज्यादा काम मशीनों के जरिए होगा.
2. हाल ही में किस शहर में
ऑड-इवन स्कीम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने दोपहिया वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान
की?
a. मुंबई
b. बंगलुरु
c. चेन्नई
d. दिल्ली
उत्तर: 2.d.
दिल्ली
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी
के आदेश को स्टे कर दिया तथा दिल्ली में ऑड-इवन स्कीम लागू करने के दौरान दोपहिया
वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान करने की घोषणा की.
3. किस अंतरराष्ट्रीय एजेंसी
ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया है कि वर्ष 2017 में शिशु मृत्यु दर पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर्ज की
गई हैं?
a. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
b. संयुक्त राष्ट्र
c. एशियन बैंक
d. बैंक ऑफ़ अमेरिका
उत्तर: 3.b.
संयुक्त राष्ट्र
विवरण: संयुक्त राष्ट्र
की एजेंसी (यूएनआईजीएमई) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया है कि वर्ष 2017 में शिशु मृत्यु दर पिछले पांच वर्षों में
सबसे कम दर्ज की गई हैं.
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़
4. हाल ही में सरकार द्वारा
तीन बैंकों के विलय की घोषणा की. देना बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अलावा तीसरा
बैंक कौन सा है?
a. केनरा बैंक
b. ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स
c. सेंट्रल बैंक
d. विजया बैंक
उत्तर: 4.d.
विजया बैंक
विवरण: सरकार ने 17 सितंबर 2018 को देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का विलय किए जाने की घोषणा की है.
5. हाल ही में प्रतिष्ठित
टाइम मैगज़ीन को निम्नलिखित में से किसने ख़रीदा है?
a. जेफ़ बेज़ोस
b. मार्क बेनिऑफ
c. पार्कर हेरिस
d. डेनिअल स्टुअर्ट
उत्तर: 5.b.
मार्क बेनिऑफ़
विवरण: विश्व की प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा पढ़ी जाने
वाली साप्ताहिक पत्रिकाओं में से एक ‘टाइम’ मैगज़ीन को अमेरिकी
अरबपति मार्क बेनिऑफ और उनकी पत्नी लिन ने 19 करोड़ डॉलर (1,368 करोड़ रुपये) में खरीदा.
6. अमेरिका ने हाल ही में
किस देश से आयात होने वाले 200 अरब डॉलर के माल पर 10% शुल्क लगाने का निर्णय लिया है?
a. भारत
b. रूस
c. जापान
d. चीन
उत्तर: 6.
d. चीन
विवरण: अमेरिका के
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरे दौर की पहल करते हुए चीन के और 200 अरब डॉलर के आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगा दिया.
7. रक्षा मंत्री निर्मला
सीतारमण के नेतृत्व में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने कितने करोड़ रुपये के स्वदेश
निर्मित रक्षा उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी हैं?
a. 9,100 करोड़
b. 7,100 करोड़
c. 9,908 करोड़
d. 6,150 करोड़
उत्तर: 7.
a. 9,100 करोड़
विवरण: रक्षा मंत्री
निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने 9,100 करोड़ रुपये के स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों
की खरीद के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी हैं.
8. रूसी राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन और किस देश के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के बीच सीरिया के
इदलिब प्रांत में डिमिलिट्राइज़्ड (सेना हटाना) ज़ोन बनाने पर सहमति बनी है?
a. चीन
b. नेपाल
c. तुर्की
d. इराक
उत्तर: 8.
c. तुर्की
विवरण: रूसी राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के बीच सीरिया के
इदलिब प्रांत में डिमिलिट्राइज़्ड (सेना हटाना) ज़ोन बनाने पर सहमति बनी है.
9. किस देश की सरकार ने कहा
है कि वर्ष 2019 में सिर्फ 30,000 शरणार्थियों को देश में प्रवेश की अनुमति
मिलेगी, जबकि वर्ष 2018 में यह संख्या 45,000 है?
a. नेपाल
b. अमेरिका
c. चीन
d. रूस
उत्तर: 9.
b. अमेरिका
विवरण: अमेरिकी सरकार ने
कहा है कि वर्ष 2019 में सिर्फ 30,000 शरणार्थियों को देश में प्रवेश की अनुमति
मिलेगी, जबकि वर्ष 2018 में यह संख्या 45,000 है.
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़
10. केंद्र सरकार ने किस बीमा
योजना के अंतर्गत बीमा दावों के निपटान में विलंब करने वाले राज्यों और बीमा
कंपनियों पर जुर्माना लगाने के प्रस्ताव को शामिल किया है?
a. प्रधानमंत्री फसल बीमा
योजना
b. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति
बीमा योजना
c. प्रधानमंत्री सुरक्षा
बीमा योजना
d. प्रधान मंत्री जीवन
सुरक्षा बीमा योजना
उत्तर: 10.
a. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
विवरण: केंद्र सरकार ने
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावों के निपटान में विलंब करने वाले
राज्यों और बीमा कंपनियों पर जुर्माना
लगाने के प्रस्ताव को शामिल किया है.
11. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
स्किल्स के क्षेत्र में जारी रैंकिंग में भारत
को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
a. दूसरा
b. तीसरा
c. चौथा
d. पांचवां
उत्तर: 11.
b. तीसरा
विवरण: आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस (AI) स्किल्स के टॉप तीन देशों
में भारत का नाम शुमार हो गया है. इस क्षेत्र में अमेरिका और चीन के बाद भारत का
नंबर आता है.
12. निम्नलिखित में से किस
राज्य की विधानसभा ने गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया?
a. उत्तराखंड
b. उत्तर प्रदेश
c. राजस्थान
d. हरियाणा
उत्तर: 12.
a. उत्तराखंड
विवरण: उत्तराखंड
विधानसभा में गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसे
अब केंद्र सरकार के पास विचार के लिए भेजा जाएगा.
13. निम्नलिखित में से किसे
हाल ही में परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है?
a. अरविन्द रामचंद्रन
b. के. एन. व्यास
c. शेखर बासु
d. रतन कुमार
उत्तर: 13.
b. के. एन. व्यास
विवरण: भाभा परमाणु
अनुसंधान केन्द्र के निदेशक के.एन. व्यास को एटॉमिक एनर्जी कमीशन का प्रमुख
नियुक्त किया गया है. उन्हें शेखर बासु के स्थान पर इस पद पर नियुक्त किया गया है.
14. हाल ही में किस संगठन
द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले केवल
एक चौथाई बच्चे ही सामान्य वाक्यों वाली छोटी कहानी पढ़ने और समझने में सक्षम हैं?
a. ओबामा फाउंडेशन
b. रिलायंस फाउंडेशन
c. क्लिंटन फाउंडेशन
d. मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन
उत्तर: 14.
d. मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन
विवरण: मिलिंडा गेट्स
फाउंडेशन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के तीसरी कक्षा में पढ़ने
वाले केवल एक चौथाई बच्चे ही सामान्य वाक्यों वाली छोटी कहानी पढ़ने और समझने में
सक्षम हैं.
15. ‘एक गैर रूमानी समय में’
नामक काव्य संकलन के रचयिता कौन थे जिनका हाल
ही में निधन हो गया?
a. मधुकर शर्मा
b. सत्येन्द्र जैन
c. विष्णु खरे
d. अविलंब चौधरी
उत्तर:15. c. विष्णु खरे
विवरण: ‘एक गैर रूमानी समय में’ उनका पहला काव्य संकलन था, जिसकी अधिकांश कविताएं पहचान सीरीज की पहली पुस्तिका ‘विष्णु खरे की कविताएं’ के रूप में प्रकाशित हुईं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें